परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना ठूठीबारी पुलिस ने रविवार को एसएसबी रोड स्थित भरवलिया पुल के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके झोले से 60 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक साइकिल भी कब्जे में ले ली। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *