औरैया- जनपद में 78 वे स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें हर सरकारी भवनो में ध्वजा रोहड कर भारत माता के नारे लगाये जा रहे है। वही अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बीसलपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट बीसलपुर में झंडा फहराया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान राजकुमार नायक ने बच्चों को संबोधित किया। झांकियां बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कि गई। मंच का संचालन अजय दीक्षित ने किया। डंबलडास कराने में मुख्य भूमिका अध्यापक नेमा शिव कुमार की रही। जिसमें गांव से आए हुए अभिभाविको ने अध्यापकों की सराहना की। और बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनका मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम प्रधानाध्यापक अजय पाल सिंह की देख रेख में संपन्न हुआ। विद्यालय के अध्यापक अमित कुमार सिंह, प्रीति दुबे, नरेश बाबू, पुष्पेंद्र सिंहब ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *