रिपोर्ट:गुरदीप सिंह

औरैया।आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम व विकास कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद से मात्र पांच प्रधानों को नवीन मेडिकल कालेज पूर्वा समाधान औरैया में कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि माननीय अजीत सिंह पाल राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी औरैया द्वारा प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया ।

इसमें मुख्य रूप से प्रधान राजीव आर्या ग्राम पंचायत हरचंदपुर विकास खंड अछल्दा,प्रधान बूढ़ादाना,प्रधान असजना,प्रधान कोठीपुर,प्रधान फूलपुर सामिल रहे।इस अवसर पर श्री भुवन प्रकाश गुप्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सदर विधायक श्रीमति गुड़िया कठेरिया,पूर्व मंत्री श्री लाखन सिंह राजपूत,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कमल दोहरे,मुख्य विकास अधिकारी औरैया,जिला पंचायतराज अधिकारी औरैया,पुलिस अधीक्षक औरैया आदि मौजूद रहें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *