उपसभापति कमल कुमार के नेतृत्व में बनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट मो वसीम

बुढ़नपुर। दुग्ध अव शीतल केन्द्र बिजनौर द्वारा वृहस्पतिवार को बिजनौर में 78 वे स्वतंत्रता दिवस का उत्सव बड़े ही धूमधाम से बनाया गया। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के उपसभापति कमल कुमार के नेतृत्व में द्वारा 78 वे स्वतंत्रता दिवस झंडा फहराया गया। और दुग्ध अव शीतल केन्द्र के सदस्य द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। और तिरंगे को सलाम किया गया।
दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मुरादाबाद के उपसभापति कमल कुमार ने कहा कि सबसे पहले पूरे भारतवर्ष के दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के कार्यकर्ता व किसानों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देना चाहता हूं। तथा उन्होंने अमर शहीदों के बारे में भी चर्चा की। इस मौके पर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के उपसभापति कमल कुमार,संचालक सदस्य रतिराम सिंह,मा जोगेंद्र सिंह,दिलावर सिंह, संजीव कुमार, देवेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *