ट्राई टू फाइट फाउंडेशन द्वारा सिगरा स्थित भारत माता मंदिर में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रोहित सेठ

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई।
संस्था प्रमुख वैभव और रंजीत के द्वारा झंडा फहराया गया। ध्वज के सम्मान में सभी ने बस्ती के बच्चों के साथ राष्ट्रगान गाया।
देश भक्ति के इस माहौल को और अधिक रोमांच और उत्साह से भरते हुए संस्था के बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।

बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, नाटक तथा भाषण आदि के द्वारा अपने देश के बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था संस्थापक वैभव मिश्र ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें देश के बलिदानियों को केवल 15 अगस्त के दिन ही याद नहीं करना चाहिए, बल्कि सदैव उनके बलिदानों को याद रखते हुए, अपने निर्धारित कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन करना चाहिए। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में आईं विजेता जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तुति तथा संचालन के लिए संस्था में पढ़ रहे बच्चों की भूरि- भूरि प्रशंसा की।
अंत में सभी को मिठाई वितरित करके कार्यक्रम का समापन किया गया।।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुष्पा मिश्र , हिमांशु , ऋचा , तरुण , खुशी , नयन, कृष्णा व वसन्त कन्या महाविद्यालय की छात्राएं आदि लोग मौजूद रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *