रिपोर्टर गुर्दीप सिंह

औरैया – रविवार के दिन पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशानुसार महिला थाना ककोर व महिला थाना बिधूना(महिला परामर्श केन्द्र) नीरज शर्मा व अनूप जादौन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया । जिसमें महिला थाना ककोर व बिधूना मे क्रमशः 24+6 फाइलें दायर की गई । जिनमें क्रमशः 3+2 परिवार जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे । एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे। जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था । जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी विदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *