संवाददाता मोहम्मद अनस

लखीमपुर खीरी।

उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन जनपद शाखा लखीमपुर खीरी का द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 18.08.2024 दिन रविवार ए एन एम ट्रेनिंग सेंटर लखीमपुर खीरी में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि/पर्यवेक्षक के रूप में डॉ एस0पी0 मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी रहे। अध्यक्षता चुनाव अधिकारी के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष महंत सिंह रहे। अधिवेशन में जनपद के समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने भाग लिया। नवगठित कार्यकारिणी में एक बार पुनः दीपक मिश्रा को अध्यक्ष, शिवम बरनवाल को मंत्री, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वर्मा, उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव सह कोषाध्यक्ष अक्षत पोरवाल, ऑडिटर नरेंद्र सेन, संयुक्त मंत्री विनीत अवस्थी, संजय वर्मा,शिवओम मिश्रा, उप मंत्री राजीव मौर्या, प्रचार मंत्री सत्येंद्र यादव, संगठन मंत्री रवि मिश्रा, आशीष मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य धीरज दीक्षित, अवनीश वर्मा, दुष्यंत पाठक सर्वसम्मति से चुने गए। संगठन के संरक्षक के रूप में पूर्व मंत्री सियाराम त्रिवेदी को चुना गया इस मौके पर अभिषेक वर्मा, नैमिष पटेल, संतोष कुमार, मैकू लाल, राजेश श्रीवास्तव प्रशांत हंस, वारुणी देवी, शशिबाला वर्मा, सोभा देवी शुक्ला, अनीता यादव उपस्थित रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *