रिपोर्ट:_ मोहम्मद ज़ीशान तहसील प्रभारी

नूरपुर (बिजनौर ) शिव मंदिर चौक के पास अग्रवाल ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आए एक ठग ने करीब सात लाख के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के बाद अपने साथी के साथ चोर फरार हो गया।पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
शनिवार को बाइक सवार दो युवक शिव मंदिर के पास पहुंचे। इनमें से एक युवक ने अग्रवाल ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर सोने के आभूषण देखने शुरू किए। उसका साथी चौराहे के पास बाइक लेकर खड़ा रहा। दुकान स्वामी राजीव अग्रवाल के पुत्र विदित अग्रवाल को बातों में लगाते हुए ग्राहक बने युवक ने करीब 110 ग्राम वजन के सोने के आभूषण चोरी कर कपड़ों में छिपा लिए। इसके बाद दुकान से बाहर आकर दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।
शनिवार को चोरी का पता चला। देर शाम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पूरा घटनाक्रम साफ हो गया। सीओ राजेश सोलंकी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही दुकान स्वामी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। सीओ ने कहा कि कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *