रिपोर्ट:प्रदीप पांण्डेय
दातागंज बदायूँ

बदायूँ।दातागंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नैना गुप्ता ने आज रक्षा बन्धन का त्यौहार नगर पालिका परिषद के प्रांगण में सभी कर्मचारियों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया और सभी कर्मचारियों के हाथ की कलाई में राखी बांधी और सबको मिठाई खिला कर सबका अभिवादन किया और कहा कि हम आप लोगो की नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष बाद में है, पहले हम आप सबके परिवार है ,हम आप सबकी बहिन और आप सब हमारे भाई भतीजे है।

यह त्यौहार भाई बहिन का पवित्र बन्धन है भाई की रक्षा के लिए बहिन भाई की कलाई में यह रक्षा सूत्र बाढती है जिससे भाई की रक्षा हो ऐसी कामना करती है बहिन सभी नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष को बहिन भाई के इस अटूट बंधन को कायम रखते हुए सभी कर्मचारियों ने कहा यह भाई बहिन का प्यार ऐसा ही सदैव बना रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *