भारत विकास परिषद आस्था द्वारा आज रक्षाबन्धन का पर्व 39 जी.टी.सी. के सैनिकों के साथ मनाया गया।

रोहित सेठ

भारत विकास परिषद आस्था द्वारा आज रक्षाबन्धन का पर्व शाखा की महिला सदस्यों द्वारा 39 जी.टी.सी. के सैनिकों के साथ भव्य रुप से मनाया गया।
इस अवसर पर 39 जी टी सी के फेमिली वेलफेयर सेन्टर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शाखा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों का तिलक ,आरती कर रक्षा सूत्र बांधा व मिष्ठान्न खिलाकर रक्षाबंधन मनाया।
39 जी.टी.सी.के तरफ से आस्था शाखा के सदस्यों हेतु जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी, सभी के जलपान करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
आज के कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक सरिता विश्वकर्मा, रिनी सिंह, सुधा यादव, साधना सिंह, दिनेश यादव, संजय सिंह एवं रमेश कुमार उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *