रिपोर्ट- इन्द्रपाल

सुधांशु मिश्र ने स्थापित किया कीर्तिमान

पॉल इंटरनेशनल स्कूल के सत्र 2023-24 के कक्षा 12 के छात्र सुधांशु मिश्र का चयन IIT चेन्नई में हुआ है। सुधांशु मिश्र का चयन DATA SCIENCE and Applications की ब्रांच में हुआ है।
पिछले वर्ष ही विद्यालय के 2 छात्रों हिमांशु तिवारी व प्रियांश द्विवेदी का प्रवेश भी IIT चेन्नई में हुआ था। इसी वर्ष NEET 2024 की परीक्षा में छात्र प्रियांशु तिवारी का चयन हुआ था।
विद्यालय के प्रबंधक श्री रमनजीत सिंह जोहर ने सुधांशु को शुभकामनाएं दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदयालय की डायरेक्टर श्रीमती रश्मि जोहर ने सुधांशु को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास शुक्ल ने बताया कि सुधांशु मिश्र विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
सुधांशु मिश्र ने अपनी सफलता के लिए विद्यालय के प्रबंधन , शिक्षकों व अपने साथियों के सहयोग के लिये धन्यवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *