*संवाददाता – मोहम्मद अनस

संपूर्णानगर जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के पुलिस चौकी खजुरिया के मार्केट में रक्षाबंधन के दिन अपने दादा-दादी के साथ आई 5 वर्षीय बच्ची शिवानी मौर्या, जो खजूरिया मार्केट में अधिक भीड़ होने के कारण अपने दादा-दादी से अलग होकर गुम हो गई थी। पुलिस चौकी खजूरिया को सूचना प्राप्त होते ही, चौकी प्रभारी संजीव कुमार तोमर ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम के अथक प्रयास के बाद बच्ची को एक घन्टे के भीतर बरामद कर पुलिस ने उसके दादा -दादी को सुपुर्द कर दिया। बच्ची का नाम शिवानी मौर्या पुत्री मोनू मौर्य और दादा का नाम उदयभान मौर्य निवासी गोविंद नगर थाना संपूर्ण नगर जनपद खीरी बताया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *