राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा. रजनीश दुबे ने पिंडरा तहसील का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

रोहित सेठ

बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर राजस्व वसूली सुनिश्चित किया जाय-डा. रजनीश दुबे।

राजस्व के पुराने वादों को अभियान चला कर प्राथमिकता पर निस्तारित करें।

अध्यक्ष डॉ रजनीश दूबे, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा एवं जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने वृक्षारोपण किया।

     वाराणसी। उत्तर प्रदेश के राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा. रजनीश दुबे ने मंगलवार को पिंडरा तहसील का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर राजस्व की वसूली किए जाने हेतु की उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया।
   निरीक्षण के दौरान डॉ रजनीश दूबे ने सबसे पहले एसडीएम कोर्ट में राजस्व वादों के निस्तारण की प्रकिया देखी। प्रमाण पत्रो के रिकार्ड का अभिलेख भी चेक किया और हवालात का निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों को अभियान चलाकर पुराने वादों का निस्तारण करने पर भी जोर दिया। कर्मचारियों की सर्विस पुस्तिकाओं पर दर्ज विवरण को देखा।अभिलेखागार तथा एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण कर डाक रजिस्टर, गार्ड फाइल एंव रजिस्टर भूमि संबधित दस्तावेज तथा अन्य पत्रावालियो को गहनता के साथ निरीक्षण कर अभिलेखों से उसका मिलान भी किया। उन्होंने कहा कि पिंडरा तहसील को एक आदर्श तहसील के रूप में विकसित किया जाय और चारों ओर दीवारों में वॉल पेंटिंग कराए, जिस पर काशी की छवि दिखे। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉ रजनीश दूबे ने मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा एवं जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के साथ वृक्षारोपण भी किया।
 इस अवसर पर एडीएम प्रशासन, एडीएम एफआर, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *