उप मुख्यमंत्री मा केशव मौर्या जी के तिरंगा यात्रा में अ हिं फौज शामिल .डाॅ गीता रानी।

रोहित सेठ

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी ने किया। माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने ध्वजारोहण किया. उसके बाद मंचीय अभिवादन करने के बाद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ काशी विद्यापीठ से किया।
डॉ गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड हिंद फौज ने कहां की अखंड हिंद फौज के छात्र छात्राएं आर्मी बैंड धुन पर काशी विद्यापीठ में माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का स्वागत किया। तिरंगा रैली महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से प्रारंभ होकर मलदहिया लहुराबीर होते हुए संपूर्णानंद यूनिवर्सिटी मे समाप्त हुई। वाराणसी की विशाल तिरंगा रैली बहुत ही भाव्य है जिसमें बहुत सारे स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों प्रतिभाग किया । मैं भारत के समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाइयां देती हूं।l अंश , शिवम मौर्य , रविकांत ,सौरभ , सीनू पूजा , तनु , नंदनी निहाल , नितिन आकाश ,साजन मयंक व इत्यादि कैडेट्स उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed