रिपोर्ट _मोहम्मद ज़ीशान तहसील प्रभारी धामपुर

धामपुर। जानकारी के अनुसार, चिकन मीट बेचने वाले दो दुकानदारों के बीच झड़प हो गई. पुलिस का कहना है कि मोहम्मद अनस की दुकान पर एक ग्राहक चिकन लेने गया था. इस दौरान अनस ने 200 रुपये प्रति किलो रेट बताए. उसके बाद ग्राहक अनस के सामने स्थित शाने आलम की दुकान पर पहुंचा और चिकन के रेट पूछे. वहां ग्राहक को 170 रुपये प्रति किलो रेट बताए गए.
इस पर ग्राहक शाने आलम की दुकान से 170 रुपये के रेट में चिकन खरीदने लगा. इस बात को लेकर अनस ने शाने आलम का विरोध किया और कहा कि चिकन के रेट क्यों बिगाड़ रहा है.
इसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों में गाली गलौज होने लगी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान मौजूद कुछ लोग अपने मोबाइल में मारपीट का वीडियो बनाने लगे.
दुकानदारों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे. मारपीट होते देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शाने आलम और अनस दोनों दुकान मालिकों को हिरासत में ले लिया है.

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *