बीएनआई वाराणसी 14th चैप्टर BNI ब्लॉसम का शुभारंभ।

रोहित सेठ

सिगरा स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में बीएनआई वाराणसी के 14th चैप्टर BNI ब्लॉसम का शुभारंभ चैप्टर की पहली मीटिंग के साथ संपन्न हुआ । ज्ञात हो कि बीएनआई (बिज्नेस नेट्वर्क इंटर्नेशनल) 39 सालों से विश्व में व्यापारियों का एक संगठन है।

जो रेफरल के माध्यम से एक दूसरे को बिज़्नेस देता ये संस्था वाराणसी में 2017 से है। अब तक 13 चैप्टर लॉच हो चुके हैं और आज 14th चैप्टर का शुभारंभ किया गया है।

इस अवसर पर सीनियर लॉच डाइरेक्टर हिमांशु गिनोडिया ने बताया कि यह BNI इंडिया का 1268th वॉ चैप्टर है।

BNI व्यापारियों का समूह है जो एक दूसरे को रेफरल के माध्यम से बिज्नेस प्रदान करते हैं। 14th चैप्टर के लॉच डायरेक्टर जिमी तलरेजा ने बताया कि BNI निवर्स गेन की फिलॉसफी को फॉलो करता है अगर आप दूसरे के व्यापार को बढ़ाने के लिए आगे आते हैं तो आपको भी व्यापार मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

बीएनआई वाराणसी के एक्सिक्यूटिव डिरेक्टर आयुष नर्सरिया ने बताया कि बीएनआई वाराणसी के मेम्बर्ज ने पिछले सात सालों में लगभग 350 करोड़ का व्यापार इस प्लाट्‌फोर्म के माध्यम से किया है। BNI एकमात्र ऐसी संस्था है जहां नेटवर्किंग और बिजनेस के साथ व्यापारियों को लर्निंग की भी आपर्टूनिटी मिलती है जिससे वे अपने व्यापार को और जादा बड़ा कर पाते है।

लॉच डायरेक्टर कृष्ण मोहन अग्रवाल और सपोर्ट डायरेक्टर वर्षा सिंह ने बताया कि बीएनआई वाराणसी अभी तक 600+ व्यापारियों का समूह हो चुका है। विश्व में 1,200 से जादा शहरों में BNI कार्यरत है।

एक्सिक्यूटिव डिरेक्टर आयुष नर्सरिया ने आए हुए विज़िटर्स का विजिटर ओरिएंटेशन किया।

सपोर्ट एंबेसडर परितोष जयसवाल और नॉच एंबेसडर विकास पांडे ने आए हुए सभी विज़िटर्स और मेम्बर्ज का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उक्त अवसर पर वाराणसी के प्रबुद्ध व्यापारियों की उपस्थिति दर्ज हुई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।