रिपोर्ट:शारदा भारतीय

ट्रैक्टर ड्राइवर को दबंग व्यक्ति ने बुरी तरह पीटा ।। खबर चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत बालापुर मजरा आहिरी की है जहां श्रीकेशन अपने ट्रैक्टर को लेकर ग्राम छिवली से बालापुर रामदयाल नामक ब्यक्ति का खेत जोतने के लिए गया हुआ था जब वह ग्राम बालपुर पहुंचा भोल्ला पुत्र मल्लाहे देखते ही गाली देने लगा ड्राइवर श्री किशन के द्वारा गाली देने से मना करने पर भोल्ला के द्वारा बहुत ही बुरी तरह से मारा पीटा गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी भी दिया जिससे प्रार्थी को काफी गम्भीर चोटे भी आयी है तथा उपरोक्त व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर को भी छति पहुंचाई गई इस घटना की लिखित प्रार्थना पत्र मऊ थाने पर दिया गया सूचना मिलने पर मऊ थाना प्रभारी विनोद राय के द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर उपरोक्त व्यक्ति के ऊपर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *