रिपोर्ट – इंद्रजीत वर्मा

फतेहपुर बाराबंकी। प्लाई फैक्ट्री से मजदूरी कर घर वापस जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, घायल बाइक सवार दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के कसौंजा गांव निवासी बेचेलाल पुत्र गजोधर, राजू पुत्र ननकऊ बाराबंकी रोड स्थित रसूलपनाह गांव में प्लाई फैक्ट्री से रोज की तरह मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे। फतेहपुर थाना क्षेत्र के कंदरोला चौराहे पर राजू ने बाइक में अचानक ब्रेक लगा दी, मोटरसाइकिल की स्पीड तेज होने के चलते बाइक सहित दोनों वहीं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है। इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद चिकित्सा के डॉक्टर हिमांशु ने बताया कि राजू की हालत नाजुक है इलाज किया जा रहा है अगर कुछ देर में सुधार नहीं होता है तो जिला अस्पताल भेज दिया जाएगा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed