रिपोर्टर आकर्ष मिश्र

लखीमपुर खीरी जनपद के तेज तर्रार एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में हैदराबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हांथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक थाना हैदराबाद शिवा जी दुबे के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने भैंस चोरी की घटना का महज 10 घंटे में सफल अनावरण करते हुए भैंस/भैसा चोरी करने वाले अभियुक्त साहिल पुत्र जाबिर अली निवासी ग्राम सियाथू थाना गोला जिला खीरी ,जफरु उर्फ दरोगा पुत्र अब्बास अली निवासी ग्राम चौदकपुर थाना नीमगाँव खीरी स्थाई पता ग्राम चऊआ बेगमपुर थाना महोली जिला सीतापुर को हरैया तरफ जाने वाली सडक पर बन्द रेलवे क्रांसिग से एक पिकप गाडी (UP32KN5675), दो भैस व एक पड्डा के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं तलाशी के दौरान एक छुरी व एक छोटी टार्च बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद शिवाजी दुबे ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विधि कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *