संवाददाता – जीत नाग

बाराबंकी – बाराबंकी जनपद के युवा सांसद तनुज पुनिया अपने क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहरा के भटुवामऊ में बाल समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे भव्य जागरण समारोह की व्यवस्थाओं के लिए जागरण समिति कमेटी से मिलने पहुंच गए जहां पर कमेटी सदस्यों ने युवा सांसद तनुज पुनिया का भव्य स्वागत किया l

वहीं साथ में पहुंचे वार्ड के सभासद नसीर खां का भी स्वागत किया गया l युवा सांसद तनुज पुनिया ने बाल समिति कमेटी के सदस्यों से मिलकर उनके द्वारा की गई जागरण की व्यवस्थाओं की प्रसंशा की वहीं कमेटी द्वारा उक्त मार्ग के निर्माण के लिए निवेदन किया जिस पर युवा सांसद तनुज पुनिया ने जागरण व दुर्गा मूर्ति जुलूस निकलने वाले मार्ग के निर्माण कार्य करवाने का आश्वासन दिया l इस मौके पर ग्रामीण सहित कमेटी सदस्य अभिषेक नाग, विशाल नाग, अरविंद नाग, रोहित राठौर, शनि नाग आदि लोग उपस्थित रहे l

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *