संवाददाता – जीत नाग

बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत रिछला गांव निवासी करीब 30 वर्षीय सियाराम लोध पुत्र अयोध्या प्रसाद और पत्नी सुशीला के बीच में आए दिन अक्सर कहासुनी हुआ करती थी। इस बात से परेशान होकर पति सियाराम ने देर रात्रि कमरे में फांसी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। देर रात्रि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मोहम्मदपुर खाला प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *