एस बी दुर्गा पूजा महोत्सव क्लब की ओर से महिलाओं को किया गया सम्मानित।

रोहित सेठ

वाराणसी एस बी दुर्गा पूजा महोत्सव क्लब की सुंडियां बुलानाला की तरफ से वाराणसी के सम्मानित नौ महिलाओं को माता रानी का स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनकर नौ देवियों के रूप में सम्मानित किया गया महिलाएं सामाजिक सनातन के लिए कार्य कर रही है और उनके काम को देखते हुए एस बी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखन शर्मा पापे एवं संचालन अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष शंकर बोस ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में महेश चंद्र श्रीवास्तव एवं अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत पांडे और अध्यक्ष धीरज अग्रवाल उपाध्यक्ष आनंद वर्मा, दीपक रस्तोगी विष्णु सेठ सूरज सेठ कौषाध्यक्ष लखन वर्मा सुनील मेहरा महामंत्री सुशील सेठ दीपक जायसवाल उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *