रिपोर्ट – जीत नाग

फतेहपुर बाराबंकी मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिहुरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

चालीस वर्षीय लीलावती पत्नी राममूर्ति को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति राममूर्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात उनके बड़े भाई मंशाराम और उनके साथियों ने मिलकर परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला किया।
घटना में लीलावती के अलावा उनके पिता मोल्हे (70) और पुत्र अंकित (18) भी गंभीर रूप से घायल हुए। राममूर्ति ने बताया
कि सभी घायलों को मोहल्ले वालों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और राममूर्ति की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल अनिल सिंह ने मामले की जांच की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल व्यक्तियों का इलाज जारी है और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *