रिपोर्ट – चंद्र हास वर्मा

डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक महिला घायल

जनपद लखीमपुर के थाना खमरिया क्षेत्र के समर्दा गांव के निकट रविवार को एक बाइक को डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।थाना क्षेत्र के समर्दा गांव के निकट बाइक सवार 18 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पुत्र अवध राम निवासी ग्राम गौर गोनिया थाना तंबौर जनपद सीतापुर अपने गांव से बाइक पर सवार होकर परसा रिश्तेदारी में जा रहे थे। रविवार की दोपहर केला भरने जा रही डीसीएम ने समर्दा गांव के निकट बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार धर्मेंद्र की मौत हो गई और धर्मेंद्र के साथ बाइक पर सवार महिला सुमी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *