रिपोर्ट – जीत नाग

बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव उसके घर में ही फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के रिछला गांव निवासी देवानंद पुत्र बैजनाथ अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। जिसकी सूचना मृतक के भाई सुशील कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र के माध्यम से दिया है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं उसकी मौत का कारण का पता लगाने में जुटी है l

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *