सहसवान/बदायूं : आपको बता दें नगर के प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय क्रीड़ा स्थल में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ दिन बुधवार को होने जा रहा है । रामलीला मंचन श्री निम्बार्क रामलीला रासलीला मंडल, वृन्दावन द्वारा किया जाएगा ।महोत्सव का उद्घाटन उपजिलाधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह के द्वारा सम्पन्न होगा । उद्घाटन से पूर्व नगर में कल हवन पूजन कर गणेश शोभायात्रा,काली अखाड़ा व ढोल नगाड़ों के साथ प्रति वर्ष की भाँति रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर अपने चिन्हित स्थानों से नगर में भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पर समापन होगा । रामलीला महोत्सव में 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक, एवं रात्रि 07 बजे से 12 बजे तक धार्मिक नाटकों का मंचन किया जाएगा । दिन शुक्रवार को श्री राम बारात शोभायात्रा सायं 04 बजे निकली जाएगी।

✒️ Alok Malpani Editor in chief (MD News Bareilly Zone)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *