बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 13 फरवरी

Id.no UP3105872262804MAR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

मैगलगंज खीरी। मैगलगंज के लालपुर बुद्ध विहार में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू एवं कमेटी संरक्षक ग्राम प्रधान नीलम देवी फरिया पिपरिया मौजूद रही। जहां कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू व ग्राम प्रधान ने संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया और वही विधायक सौरभ सिंह सोनू को माला पहनकर सम्मानित किया गया। विधायक सौरभ सिंह सोनू ने आए हुए पूज्य बौद्ध भिक्षु को पुष्प देकर चरण वंदन अर्चन किया।
क्योंकि यह जयंती प्रत्येक माह माघ पूर्णिमा की तिथि गुरु रविदास जी के सम्मान में मनाई जाती है इनका जन्मदिन ऐसी तिथि को हुआ था इसीलिए पूरे विश्व में जन्मदिन को गुरु रविदास जयंती के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इन्होंने अपनी शिक्षाओं-दीक्षा और उपदेशों से लोगों के जीवन को सुख-समृद्ध बनाया।
जहां संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष में हजारों की संख्या में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की अगुवाई में लालपुर बुद्ध विहार से गुरुद्वारा तक पदयात्रा निकाली गई। जिसमें संत शिरोमणि रविदास जयंती के आयोजक विश्व राज गौतम की देखरेख में संपन्न हुई। इस शोभा यात्रा में रामशरन गौतम,जगदीश प्रसाद,रवि कुमार,विकास कुमार मनोज कुमार सतीश कुमार गोरखपुर के बौद्ध भिक्षु सहित सम्मानित नागरिक एवं महिलाएं भारी हजारों की संख्या में पदयात्रा में शामिल रहीं।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *