आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन” विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। रेन्जर लीडर डॉ बरखा के निर्देशन में संपन्न हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विनीता राठौर को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर रेनू मौर्या एवं तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दुर्गा मौर्या,वैशाली एवं किरन रही।विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिया गया।

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान की सफलता इस बात पर निर्भर है,नारी सम्मान के साथ स्वावलंबी बने। इसके लिए सर्व समाज को आगे आना होगा।
इस अवसर पर डॉ डाली,डॉ सतीश सिंह यादव,डॉ संजीव राठौर,डॉ शशि प्रभा,डॉ राकेश कुमार जायसवाल,डॉ सचिन राघव,डॉ सारिका शर्मा,डॉ नीरज कुमार,डॉ सरिता यादव,डॉ प्रेमचन्द,डॉ राजधारी यादव आदि उपस्थित थे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed