मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थानाध्यक्ष भौराकलां के कुशल नेतृत्व में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा आज थाना भौराकलां पुलिस कटार सिंह की मूर्ती के पास कुरावा रोड़ पर चैकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। कि थाना भौराकलां का वांछित अभियुक्त वकील पुत्र हाजी नसीर अपने कुछ साथियों के साथ कुरावा रोड पर बिजेन्द्र पुत्र रामदिया की टयूवबैल पर डकैती की योजना बना रहे है।

अगर जल्दी की जाये तो पकड़े जा सकते है। सूचना पर थाना भौराकलां पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये गये। स्थान की घेराबन्दी कर ली गयी, पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए। भागने लगे जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसर्मपण करने व फायरिंग बन्द करने की चेतावनी दी गयी।तो बदमाशों पर इसका कोई असर नही हुआ।तो फिर से बदमाशों ने पुलिस टीम पर अन्धाधुन्ध फायरिंग करते रहे।

पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए। फायरिंग की गयी जिसमें 25 हजार का इनामी वांछित व हिस्ट्रीशीटर वकील उर्फ काला पुत्र हाजी नसीर सहित 04 बदमाश घायल हो गये। तथा 01 अन्य बदमाश को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम वकील उर्फ काला पुत्र हाजी नसीर व शाहबाज पुत्र बाबू ,रिजवान पुत्र अमरूदीन,सुहैल, पुत्र नसीमुद्दीन गुलफाम, पुत्र, इरशाद बताये। बदमाशों के पास से पांच तमंचे 315 बोर व पांच जिंदा कारतूस 5 खोखा कारतूस वह एक टाटा पिकअप,एक,बिना नंबर प्लेट ईआन कार वह दो भैंस बरामद की गई है।
एम, डी, न्यूज़,। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
