जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

कालपी /जालौन बालू डंप स्थलों के आसपास के ग्रामीण अंचलों की सड़कों में आवागमन में राजगीरों की सुविधाओं के लिए उपजिलाधिकारी अतुल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार ने रूट प्लान जारी किया है तथा थानाध्यक्षों को रुट प्लान के मुताबिक आवागमन की व्यवस्था को बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विदित हो कि बेतवा तथा यमुना नदियों में 30 जून को बालू खनन बंद हो जाता है। इसी को दृष्टिगत रखकर कारोबारी लोग ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के आसपास बालू का भंडारण कर लेते हैं। जुलाई-अगस्त तथा सितम्बर में डम्प स्थलों से बालू का उठान ट्रकों से द्वारा होता हैं। एसडीएम तथा सीओ ने पूर्व मार्ग में भी खाली वाहनों के लिए निश्चित रूट जोल्हूपुर-हमीरपुर रोड से कस्बा कदौरा पार करके बेरी की ओर उकरवा से होकर भेड़ी तथा भेड़ी से बड़ागांव रोड होते हुए चतेला जलालपुर मार्ग से होकर मौरंग भंडारण स्थल तक पहुचेंगे। इसी प्रकार मौरंग भरे हुए वाहन भंडारण स्थल से चतेला-जलालपुर मार्ग से होकर कस्बा कदौरा की ओर जायेगे। मार्ग व्यवस्था किसी भी प्रकार अव्यवस्था ना हो इसके लिए प्रशासन के द्वारा पुख्ता के इंतजाम किए गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।