जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

कालपी/जालौन बेसिक शिक्षा विभाग में हुए फेर बदल के तहत खंड शिक्षा अधिकारी एवं नगर शिक्षा अधिकारी कालपी के पद पर रंगनाथ की नियुक्ति हुई है। नवांगतुक शिक्षा अधिकारी रंगनाथ ने पदभार संभाल कर प्राथमिकतायें बताई है।

जनपद जालौन के कोच ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में तीन वर्षों तक सेवाएं कर चुके शिक्षा अधिकारी रंगनाथ का स्थानांतरण खंड शिक्षा अधिकारी कोंच से खंड शिक्षा अधिकारी महेवा/ नगर शिक्षा अधिकारी कालपी के पद पर तबादला हुआ है‌। स्थानांतरण आदेश का अनुपालन करते हुए रंगनाथ ने अपनी नवीन तैनाती स्थल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवांगतुक खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत विभागीय कर्मचारियों , लिपिकों ,शिक्षकों से परिचयात्मक मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक नियमित तरीके से स्कूल में उपस्थित हो। तथा शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई का कार्य करें। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसी के अनुरूप प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की जो भी समस्याएं होगी उसे गतिशीलता से निदा कराया जाएगा।

फोटो –

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।