गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर,
सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के संचालक डॉक्टर कौशल वर्मा ने बिजुआ के जानकी देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया । कैंप में आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर कौशल वर्मा की मौजूदगी में 300 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गईं। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरिक एसिड, नसों व फिजियोथैरेपी की जांचे की गई। स्वास्थ्य कैम्प में आसपास के कई गांवों के जरूरतमंदों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है।


सनशाइन हॉस्पिटल क्षेत्र में सैकड़ो निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर हजारों लोगों को दवाएं व जांच कर स्वास्थ्य लाभ देता रहा है। डॉक्टर कौशल समय – समय पर शारीरिक रूप से अक्षम जरूरतमंद मरीजों को उपकरण व नगद धनराशि भी बांटते रहते हैं। इस अवसर पर डॉ अनूप मिश्रा, कश्मीर सिंह, लखपति सिंह, अमित राज, पुरुषोत्तम शरण, अमित राही, अजय लोध, सुरेंद्र भार्गव, रवेंद्र, डॉ सौरभ बाजपेई, प्रतीक मिश्रा, ओम प्रकाश वर्मा, सुमित शुक्ला, प्रभात गौरव, रचित वर्मा व हॉस्पिटल स्टाफ एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।