बाराबंकी

जिला ब्यूरो विपिन कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में बड़ागांव बासा रोड पर दो अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए। हादसा शुक्रवार करीब 1 बजे दोपहर के समय हुआ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर जा गिरे।

घायलों में रंजीत (पुत्र बाले यादव), बिनय मोर्य (पुत्र ईश्वरदीप), करन (पुत्र सुरेश) तीनों बांसा निवासी हैं। चौथा घायल अंकित यादव (पुत्र सुभाष यादव) कुड़ी थाना सफदरगंज का रहने वाला है।अंकित यादव की हालत सबसे गंभीर है। दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक घायल का इलाज सीएससी बड़ागांव में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के इलाज के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।