खैरीगढ़ सिंगाही सरकारी सीमित केंद्र पर यूरिया खाद के वितरण में उमड़ी भारी भीड़, किसानों में बढ़ी बेचैनी पुलिस बल रहा मौजूद

रिपोटर मक़सूद अली
सिंगाही खीरी
एम डी न्यूज़

निघासन तहसील के खैरीगढ़ सिंगाही में स्थित खैरीगढ़ सहकारी समिति केंद्र पर शुक्रवार को यूरिया खाद के वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिले में लगातार हो रही खाद की किल्लत के कारण किसानों में बेचैनी और आक्रोश देखा गया। कई किसान सुबह सात बजे से ही लाइन में लग गए थे, लेकिन दोपहर तक भी उन्हें खाद नहीं मिल सकी। खाद की कमी के कारण किसानों को अपने खेतों की खरीफ फसल, विशेष रूप से धान और गन्ने की खेती को लेकर गहरी चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही खाद की उपलब्धता नहीं हुई, तो फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समिति कर्मचारियों ने पुलिस बल का सहारा लिया, लेकिन भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर हंगामे की स्थिति भी बनी रही। वहीं, समिति प्रबंधक का कहना है कि उन्हें ऊपरी अधिकारियों द्वारा सीमित मात्रा में ही खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे सभी किसानों को संतुष्ट कर पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है और अतिरिक्त खाद की मांग की गई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि यूरिया खाद की किल्लत को गंभीरता से लिया जाए और शीघ्र ही सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी की जाए, ताकि जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।