
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने उपजिलाधिकारी निघासन को सौंपा ज्ञापन,
बिजली कटौती, खाद संकट और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
रिपोर्टर मकसूद अली
एमडी न्यूज़
सिंगाही-खीरी
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी निघासन को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें तहसील निघासन क्षेत्र में किसानों और ग्रामीणों को हो रही विभिन्न समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेकर समाधान की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन में बताया गया है तहसील निघासन के ग्रामीण क्षेत्रों में रात को “रोस्टिंग” के नाम पर बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। इससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसान रातभर परेशान रहते हैं। बिजली कटौती आमजन के लिए भी असुविधा का कारण बन रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी कमी है। सरकारी वितरण नाकाफी है और प्राइवेट दुकानों पर खाद उपलब्ध होते ही मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिससे किसानों का शोषण हो रहा है।किसान यूनियन ने तिकुनिया स्थित नायन ट्रेडिंग कंपनी के मालिकों — धीरज मित्तल और नीरज मित्तल — पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मंडी परिसर के बाहर बिना मंडी शुल्क अदा किए किसानों से धान खरीद रहे हैं। बाद में इस धान को साई सीड्स के नाम से अपनी मिल में पैक कर बीज के रूप में बेचा जा रहा है। यह कार्यवाही सीसीटीवी फुटेज से भी पुष्टि की जा सकती है। इससे सरकार को मंडी शुल्क में लाखों का नुकसान और किसानों को भारी हानि हो रही है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि किसानों की खतौनियों में अनेक त्रुटियाँ हैं, जिससे उनके कई कार्य रुक गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए विशेष कैम्प लगाकर खतौनियों की त्रुटियाँ जल्द से जल्द दूर करने की मांग की गई है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैकड़ों कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन पर ।
आईटीआई कॉलेज नौरंगाबाद में अवैध वसूली का आरोप
ज्ञापन में बताया गया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नौरंगाबाद में छात्रों से ₹2500 प्रति छात्र प्रैक्टिकल शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। मामले की शिकायत पहले भी उपजिलाधिकारी से की जा चुकी है, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैकड़ों कार्यकर्ता की मौजूद रहे, प्रगट सिंह तहसील अध्यक्ष,कुलविंदर सिंह तहसील उपाध्यक्ष, जयमल सिंह विधानसभा अध्यक्ष, अमरजीत सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष, राम सिंह संरक्षक, करमजीत सिंह कोषाध्यक्ष तहसील, मनोज पांडे डायरेक्टर चीनी मिल, सतनाम सिंह जिला सचिव, रंजीत व इस मौके पर क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।
