लखनऊ।स्थानीय हरि सिंह महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण उस समय देखने को मिला जब डॉ. देवेन्द्र राम को महाविद्यालय का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया। उनके प्राचार्य पद पर नियुक्त होने की खबर मिलते ही छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।महाविद्यालय परिसर में छात्रों और छात्राओं ने डॉ. देवेन्द्र राम का स्वागत फूल-मालाओं और तालियों की गूंज के साथ किया। इस अवसर पर एक संक्षिप्त अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उन्हें प्राचार्य बनने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में महाविद्यालय की नई ऊंचाइयों तक पहुँचने की आशा जताई।

छात्र राजद नेता राजू कुमार अमन कुमार गोलू कुमार ने कहा, “डॉ. देवेन्द्र राम एक विद्वान, अनुशासनप्रिय और छात्र हितैषी व्यक्तित्व हैं। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय निश्चित रूप से प्रगति के नए आयाम तय करेगा।”

डॉ. देवेन्द्र राम ने सभी के स्नेह और विश्वास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे छात्र हित में हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “महाविद्यालय को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और नैतिक दृष्टि से उत्कृष्ट बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी आकाश कुमार राजा कुमार नर्मदा देवी सहित शिक्षक गण उपस्थित थे अभिभावकगण भी उपस्थित रहे और सभी ने डॉ.देवेन्द्र राम को शुभकामनाएँ दीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।