मोहम्मद असलम

लखीमपुर खीरी। घोसी समाज के लिए लगातार संघर्ष कर रहे जनपद खीरी निवासी अंसार महलूद को आल इंडिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आल इंडिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर वली उल्लाह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अंसार महलूद ने बताया कि घोसी समाज हमेशा उपेक्षा का शिकार रहा है। समाज को एकजुट और उसके उद्धार के लिए संगठन जिस तरह पूरे देश में काम कर रहा है, वह प्रदेश में भी संगठन को मजबूत करने और समाज के हित के लिए संघर्ष करेंगे। उनका मकसद होगा कि समाज के हर व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़कर उसे मजबूत किया जाए। अंसार महलूद को आल इंडिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर इश्तियाक घोसी, जिला पंचायत सदस्य यासीन घोसी, पूर्व प्रधान शकील घोसी, पूर्व प्रधान कमरुद्दीन घोसी, पूर्व प्रधान आजाद घोसी,जब्बार घोसी, छोटे लाल घोसी आदि ने मुबारक बाद दी और उम्मीद जताई कि समाज की बेहतरी के लिए कार्य होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।