रिपोर्ट:हरिनाम

बेनीगंज नगर के अशराफ टोला निवासी 42 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र खंजन लाल को सर्प ने उस वक्त डस लिया जब वह अपने खेत की रखवाली करने अद्धरात्री में गया था, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पारिवारीजनों के अनुसार उक्त व्यक्ति का इलाज राजधानी के एक अस्पताल से चल रहा था, जिसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची बेनीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। आज घर पहुंचे मृतक के शव को देख परिवारजनों में मातम पसर गया। मृतक पंकज अपने पीछे तीन पुत्रों में नागेश 22 सुधीर 18 विकास 15 को छोड़ गए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *