बाराबंकी:- थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर बीते रविवार को छिनैती की घटना से संबंधित दो अभियुक्त उमेश कुमार उर्फ बत्तीस उर्फ भूरे उर्फ तिवारी पुत्र स्व0 सोहनलाल निवासी ग्राम राघवपुरवा मजरे सिदवाही थाना देवा जनपद बाराबंकी व गुड्डू उर्फ श्रीकिशन पुत्र रामसेवक निवासी बदरूद्दीनपुर मजरे मित्तई थाना देवा जनपद बाराबंकी को ग्राम सिपहिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से छिना हुआ एक मोबाइल का फोन (रियलमी) व 1,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल UP 41 BH 1170 बरामद किया। अभियुक्त उमेश कुमार उर्फ बत्तीस उर्फ भूरे उर्फ तिवारी उपरोक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद कर आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त उमेश कुमार द्वारा अपने अन्य साथी गुड्डू के साथ मिलकर दस जुलाई को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राघवपुरवा से जा रहे एक व्यक्ति से मारपीट व डरा-धमकाकर मोबाइल व कुछ रूपये छिने गए थे। जिस संबंध में थाना देवा पर अभियोग दर्ज है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।