कालपी(जालौन)। सावन के पहले सोमवार को धर्मनगरी कालपी में शिव मंदिरों में भक्तों एवं महिलाओं की भारी भीड़ रहीं। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा, व्रत एवं जलाभिषेक कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
सोमवार की सुबह से ही स्थानीय नगर के पातालेश्वर मंदिर, ढोडेश्वर मंदिर आदि मंदिरों में भक्तों तथा महिलाओं का ताता लगा शुरू हो गया। भक्तों ने शिवलिंग में जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने बम बम भोले के नारे लगाए। पंडित मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि पवित्र माह सावन के पहले सोमवार की मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं तथा विशेष फल की प्राप्ति होती है। सोमवार को स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सोमवार को शिव मंदिरों तथा धर्मस्थलों के आसपास पुलिस तथा महिला सिपाहियों की तैनाती रही।

फोटो -परिचय

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *