हल्दौर । थाना क्षेत्र के गांव पैजनिया में गांव निवासी एक मजदूर के पुत्र को सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया उपचार के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पैजनियां निवासी सुनील कुमार मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसका करीब 10 वर्षीय पुत्र रितिक घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। हड़बड़ाहट में रितिक ने अपनी मां से एक गिलास पानी मांगा और पानी पीकर बेहोश हो गया। परिजनों के मुताबिक बेहोशी की अवस्था में वह ऋतिक को नूरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी सोहनलाल शर्मा ने बताया कि रितिक का पंचनामा करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

रिपोर्टर सलमान मलिक

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।