मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाँदा पहुँचे मंत्री, चिल्ला घाट से लिया स्थिति का जायजा

बाँदा।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को बाँदा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। यह दौरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किया गया। मंत्री ने चिल्ला घाट सहित अन्य प्रभावित स्थानों का निरीक्षण कर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की।

मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे घट रहा है, जिससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और बाढ़ चौकियां पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद हैं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण केन, बेतवा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ा था, जिससे बाँदा के कुछ गांवों का संपर्क कट गया था। अब संपर्क मार्ग बहाल कर दिए गए हैं, और हालात सामान्य होने लगे हैं।

बाढ़ से हुए नुकसान पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को सरकार जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराएगी। इससे पहले मंत्री ने हमीरपुर जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और इसके बाद बाँदा पहुँचे। बाँदा निरीक्षण के उपरांत वह चित्रकूट के लिए रवाना हो गए।

जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।