बुलंदशहर : दिल्ली पुलिस पर हमलाकर आरोपी को छुड़ाया, वारंट तामील कराने पहुंची थी टीम
दिल्ली के हौजखास थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया सुबोध एक कंपनी में धोखाधड़ी करने का आरोपी है। उसे भगोड़ा घोषित किया गया है। इसी मामले में उसके वारंट जारी हुए थे। साथी हेड कांस्टेबल हरकेश के साथ मंगलवार को वारंट तामील कराने के लिए वह बुलंदशहर आए थे वारंट तामील कराने पहुंची दिल्ली पुलिस पर माधवगढ़ गांव के ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। मारपीट करते हुए पुलिस की हिरासत से वारंटी सुबोध को छुड़ा लिया। खानपुर थाना पुलिस ने आरोपी सुबोध और उसे छुड़ाने वाले 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *