अज्ञात कारणों के चलते 27 वर्षीय युवक ने नहर में लगाई छलांग… आपको बताते चला कि सीतापुर जनपद के लहरपुर क्षेत्र में निकली शारदा सहायक नहर में मोहम्मद अजीम पुत्र रफीक अहमद उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी मोहल्ला मीरा टोला ने अज्ञात कारणों के चलते नहर में छलांग लगा दी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकार नागेंद्र चौबे, कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी विजय शंकर पांडे समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीम पिछले 10 से 12 वर्षों से मानसिक रूप से परेशान रहता था जिसका उपचार भी चल रहा था आज सुबह लगभग 9:00 बजे अज्ञात कारणों से अजीम ने नहर में छलांग लगा दी । जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से अजीम की तलाश की जा रही है समाचार लिखे जाने तक अजीम का कोई पता नहीं चल सका जिसके बाद एन.डी.आर.एफ टीम को मौके पर बुलाया गया है । घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई ।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *