इस दौरान बोल बम व हर हर महादेव के जयकारे से पूरा इलाका गुंजयमान हो रहा था।शिव भक्त राकेश चौधरी ने कहा कि बोल-बम का नारा लगाते हुए बम सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर बाबा धाम की 105 किलोमीटर की कष्टमय यात्रा कब पूरी कर लेते हैं,किसी को भी मालूम नहीं चलता है।बम की मानें तो बाबा भोले का प्रिय बोल बम का नारा लगाने से बाबा की शक्ति मिलती है और इसी शक्ति से रास्ता कट जाता है।भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी ने कहा कि बोल बम का नारा लगाया जाता है। यह नारा भगवान शिव को समर्पित है और इसका अर्थ है “शिव ही सत्य हैं”।मौके पर सुरेश ठाकुर,आशीष अग्रवाल,सुमित्रो दे,मिथलेश चौधरी,संगीता चौधरी,आराध्या कुमारी,विकास पंडित आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर प्रमोद कुमार

