अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में तलानगरी
के गाँव कोंडरा में आज शुक्रवार को सांसद सतीश गौतम के करीबी प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।हत्या की वारदात के पीछे गांव में चल रही ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश बताई जा रही है. सोनू चौधरी प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


45 वर्षीय सोनू चौधरी कार से गांव से बाहर कहीं जा रहे थे, जैसे ही वह गांव से बाहर निकले, गांव से करीब 200 मीटर आगे निकलते ही बाइक सवार दो लोगों ने मृतक सोनू को रोक लिया, एक अंदर जाकर सोनू की बगल वाली सीट पर बैठ गया जबकि दूसरा ड्राइवर साइड में खड़ा रहा। इस दौरान मृतक का पारिवारिक भतीजा सुमित वहां से गुजरा जिसने दोनों को देखा और सामान्य बातचीत समझकर गांव की ओर बढ़ गया। 


बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. 7-8 गोलियां लगने से सोनू चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हत्या की खबर से गांव में तनाव फैल गया. मौके पर भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।हत्यारे मृतक के खास परिचित होने की आशंका है,जिन्होंने हत्या से पूर्व कई मिनट तक बातचीत की थी।पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, व कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *