राष्ट्रीय आठवां पोषण माह दिवस का चेयरमैन रामनगर राम शरण पाठक ने किया उद्घाटन।

आज दिनांक 17 सितम्बर को माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) एवं आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का उद्घाटन माननीय चेयरमैन श्री राम शरण पाठक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में किया गया।
जिसके अंतर्गत सेवा पखवाड़ा में लाभार्थियों को निम्न सेवाएं प्रदान की गई।

  1. नेत्र जांच
  2. मधुमेह और दंत जांच
  3. गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसवपूर्व जांच
  4. टैली मानस एवं टीबी जांच
  5. आभा आईडी पंजीकरण
  6. आयुष्मान वया वंदना कार्ड
  7. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना नामांकन
    इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रणव श्रीवास्तव अपने समस्त स्टॉफ के साथ मौजूद रहे।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *