पूर्वांचल के सदस्यों में हर्ष और उल्लास का विषय है कि क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि भारत के महान नेता, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की जनसंख्या को देखते हुए तीन क्रिकेट एसोसिएशन्स की घोषणा, यूपी के क्रिकेट खिलाड़ियों के हक और न्याय के लिए उनके कर-कमलों से होना, सभी खिलाड़ियों के लिए गौरव का विषय है।प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो खेल विकास का संकल्प लिया है, उसमें क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ पूर्वांचल बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान करेंगे।संयुक्त सचिव प्रदीप ने कहा कि राजीव शुक्ला यूपी के क्रिकेट खिलाड़ियों के हक में, मुख्यमंत्री के तीन क्रिकेट एसोसिएशन्स बनाने के संकल्प को पूरा करने में सहयोग देंगे। यदि इसमें कोई अवरोध उत्पन्न होता है, तो क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार है।
मंडल अध्यक्ष शिवबचन यादव और संदीप चंदेल ने कहा कि पूर्वांचल के खिलाड़ियों के साथ उचित व्यवहार नहीं हो रहा है। यूपीसीए (UPCA) की जूनियर और सीनियर टीम चयन प्रक्रिया में पूर्वांचल के खिलाड़ियों के साथ हो रहे अन्याय को देखते हुए, यूपीसीए के खिलाफ उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर एवं क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, यूपीसीए की तख़्ता पलट करने को बाध्य होंगे।

यदि यूपीसीए की टीम चयन प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार को बंद नहीं किया गया, तो यूपीसीए कार्यालय कानपुर तथा चयनकर्ताओं के घरों का घेराव किया जाएगा, ताकि उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों को न्याय मिल सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed