वाराणसी 17 सितम्बर:- पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा वाराणसी महानगर द्वारा प्रात: 9 बजे से अस्पताल, वृद्ध आश्रम, कुष्ठ आश्रम व  अनाथालयों में फल वितरण का कार्यक्रम हुआ।
    इस क्रम में  भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने संकट मोचन स्थित कुष्ठ आश्रम में फल एवं दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं का वितरण किया। इस क्रम में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल,अरविंद सिंह रंणजय सिंह, जेपी सिंह द्वारा मानसिक अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल में फल वितरण किया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसीरपुर में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने  फल वितरण किया‌ लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कपूर, मनीष कपूर,  संजय गुप्ता विनोद गुप्ता द्वारा फल वितरण किया।  इस क्रम में वृद्धा आश्रम दुर्गाकुंड में पूर्व महापौर राम गोपाल मोहल्ले, पूर्व एमएलसी अशोक धवन द्वारा फल वितरण किया। कबीर चौरा स्थित अस्पताल में महापौर अशोक तिवारी व रवि त्रिवेदी के नेतृत्व में फल वितरण किया। इस क्रम में भदऊ चुंगी स्थित कुष्ठ आश्रम में शहर दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, हरि केसरी द्वारा फल वितरण किया। इस क्रम में अपना घर आश्रम में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा द्वारा फल वितरित किया। भाजपा वाराणसी महानगर द्वारा पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों एवं जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन नगर निगम स्थित शहिद उद्यान में किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि व महापौर अशोक तिवारी ने किया। प्रदर्शनी में पीएम मोदी के बचपन, गुजरात में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए किए गये कार्य, गुजरात के भूकंप के समय मुख्यमंत्री रहते हुए किए गये कार्य, प्रधानमंत्री पद रहते हुए किए गये विकास कार्य, मेक इंन इंडिया, वोकल फार लोकल, आत्म निर्भर भारत पर आधारित चित्रों का प्रदर्शन किया गया था। कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्याय, संतोष सोलापुरकर, अखिलेंद्र सिंह सनी, योगेश वर्मा,अशोक जाटव ,दीपक राय, अरुण सिंह, विनोद चौहान, जेपी सिंह, राजेश त्रिवेदी, अनिल गुप्ता, अरविंद सिंह, आदि लोग रहे l

वाराणसी महानगर के प्रमुख मंदिरों पीएम मोदी के दिर्घायु जीवन के लिए हुआ विशेष पूजन व आरती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके दिर्घायु जीवन के लिए प्रत्येक मंडल के प्रमुख मंदिरों में पूजा, अर्चना व आरती की गयी। और भगवान से उनके लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई।महानगर के जिन मंदिरों में आज विशेष पूजा हुई उसमें रोहितेश्वर महादेव मंदिर नारिया, सारंगनाथ मंदिर सारनाथ, पंचमुखी महादेव मंदिर प्रहलाद घाट, राम जानकी मंदिर रामनगर, मल्लिकार्जुन मंदिर सिगरा, बटुक भैरव कमच्छा, कृतिवासेश्वर मंदिर हरतीरथ, महावीर मंदिर अर्दली बाजार, धर्म संघ दुर्गाकुंड, चंद्रीका देवी मंदिर कैंट, स्वामी नारायण मंदिर मच्छोदरी आदि प्रमुख रहे।पूजा, अर्चना व आरती करने वालों में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, प्रीति सिंह, सुरेश चौरसिया, आलोक श्रीवास्तव, अनुराग शर्मा ,अतुल सिंह ,विवेक पांडे ,बबलू सेठ, मनोज सोनकर, राजेश कुशवाहा, सोमनाथ यादव, तारकेश्वर गुप्ता, दिलीप चौहान, राजीव सिंह ,कुंवरकांत सिंह प्रमुख रहे।मां गंगा के गोद में किया भजन कीर्तन। पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की गोद में मांझी व निषाद समाज के लोगों के साथ भजन कीर्तन कर पीएम मोदी के दिर्घायु जीवन के लिए मां गंगा से कामना की।पीएम मोदी के जन्मदिवस पर नमो घाट व दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती हुई। नमो घाट पर शहर दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी व दशाश्वमेध घाट पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की अगुवाई में मां गंगा की भव्य आरती की गयी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed