रिपोर्ट-रोहित सेठ

वाराणसी, 17 सितम्बर
भगवान विश्वकर्मा के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित जिला कार्यालय में भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में विश्वकर्मा बंधुजन के साथ-साथ शिल्पकार,कारीगरो के अलावा बुद्धिजीवी वर्ग के साथ साथ पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।सभी ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन-अर्चन किया एवं उनके सृष्टि मे महान योगदान पर संगोष्ठी का आयोजन कर भगवान विश्वकर्मा के सृष्टि पर चर्चा किया । संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा ने कहा कि समाज में विकास, रचनात्मकता और श्रम-सम्मान की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने के लिए समाज को एकजुट होना पड़ेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” कहा कि वेद-पुराणों में भगवान विश्वकर्मा का महत्व भगवान विश्वकर्मा को देवताओं के दिव्य शिल्पी और वास्तुकार के रूप में ऋग्वेद एवं पुराणों में स्थान प्राप्त है।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी संतोष यादव एडवोकेट “बब्लू” ने किया।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” , संतोष यादव एडवोकेट “बबलू”,विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा,विश्वकर्मा बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा “बच्चा”, पूर्व महानगर मिडिया प्रभारी संदीप शर्मा,सोनू विश्वकर्मा,अखिलेश यादव,हीरू यादव,सचिन प्रजापति,अजय यादव,मनोज यादव “गोलू”,सुरेश पाल,रणजीत सिंह यादव,धर्म वीर सिंह,आदि लोग उपस्थित थे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।